आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव की बुनियादी तैयारियां तेज कर दी हैं। आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। अगले 10 दिनों तक वे प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पंजाब कोटे से आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी यहां पहुंच रहे हैं। संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के ही मूल निवासी हैं।
11 Apr 2022 08:34AM,by: Imran Khan
रायपुर के पंडरी होकर खालसा स्कूल और कचहरी चौक तक आने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिस वजह से छोटो गाड़ियों के चालक को समस्या होने लगी है। प्रशासन के इस फैसले से चालको को आर्थिक नुकसान होने लगा है। इसी संदर्भ में धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर ऑटो चालकों के लिए आदेश पर को बहाल करने की बात कही। इस अलावा छोटी गाड़ियों के चालकों को हो रही समस्या से अवगत कराया।
11 Apr 2022 07:43AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजधानी में 04 वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे जिंदा जला देने की वीभत्स वारदात पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार में राजधानी अपराधियों के हवाले है। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी तत्वों में कानून का भय नहीं है। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया गया है। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों में क्या हालात हैं, यह भी लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से उजागर हो रहा है।
10 Apr 2022 09:37AM,by: Imran Khan
इतने दिन से हम नींबू निचोड़ रहे थे और अब नींबू हमें निचोड़ रहा है, नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं,लगता है नजर से बचाने वाली चीज को ही नजर लग गई!पेट्रोल -डीजल के साथ गर्मी के मौसम में नींबू के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बढ़ती गर्मी में नींबू के बढ़ते दाम ने लोगों के दांत खट्टे कर दिए हैं। इस समय बाजार में नींबू 350 से 400 रुपए किलो तक में बिक रहा है। वही रायपुर के शास्त्री बाज़ार मे थोक मे और चिल्हर बाजार मे 8 से 10 रुपय प्रति नग बिक रहा है।
09 Apr 2022 10:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









