रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस को संभावित आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद दिल्ली को हाई-सिक्योरिटी अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तहरीक-ए-तालिबान नाम के एक आतंकवादी संगठन द्वारा भेजा गया एक गुमनाम ईमेल कुछ लोगों को मिला, जिन्होंने यूपी पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। कथित धमकी के बाद, दिल्ली पुलिस ने सरोजिनी नगर बाजार में तलाशी ली।
23 Mar 2022 10:02AM,by: Babuaa Desk
भारत के मुख्य कोच रहते हुए आईपीएल में कमेंट्री करने में सक्षम नहीं होने के बारे में बात करते हुए, रवि शास्त्री ने कहा कि वह "कुछ मूर्खतापूर्ण संविधान में मौजूद हितों के टकराव खंड" के कारण टिप्पणी नहीं कर सकते। शास्त्री, जिन्होंने भारत के मुख्य कोच बनने से पहले आईपीएल के पहले 11 सीज़न में कमेंट किया था, आईपीएल 2022 में कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे। मूर्खतापूर्ण संविधान में हितों का टकराव : शास्त्री
23 Mar 2022 09:33AM,by: Babuaa Desk
मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेता सलमान खान और उनके एक अंगरक्षक को पत्रकार अशोक पांडे द्वारा 2019 में कथित रूप से मारपीट करने के मामले में समन जारी किया है। अदालत ने खान को आईपीसी की धारा 504 और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत अपराधों के लिए समन जारी किया है। कोर्ट ने 5 अप्रैल के लिए समन जारी किया है।
23 Mar 2022 09:33AM,by: Babuaa Desk
राजधानी वासी 1100 में संपर्क कर पानी की समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या के निवारण के लिए नगर निगम में जोन अधिकारियों की बैठक में अभियंता और सहायक अभियंता स्तर के 21 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। जिनके फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। राजधानी: इस नंबर पर दर्ज करा सकेंगे पानी की समस्या की शिकायत
23 Mar 2022 05:09AM,by: Naveen kumar sahu
आज शहीद दिवस है, बहरी अंग्रेज हुकुमत के कान में आज़ादी के बिगुल की आवाज़ पहुँचाने वाले भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को अदालत द्वारा निर्धारित तारीख 24 मार्च 1931 के एक दिन पहले ही याने 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गयी थी। आज़ाद देश मे व्यक्ति को अदालत के फैसले के विरुद्ध कृत्य किये जाने पर सरकार के खिलाफ ही जनमानस उद्वेलित हो जाता है,मानव अधिकार से जुड़े लोग न्यायपालिका में हस्तक्षेप की याचिका लगाते है। न्याय की उम्मीद बनी रहती है लेकिन गुलाम देश मे ये सब बातें नही होती है । दरअसल अंग्रेजी हुकूमत को देश छोड़ने के लिए भय की जरूरत थी ऐसा क्रांतिकारी लोगो के जेहन में था वे विदेश में होने वाली क्रांतियों से ये सबक ले चुके थे। 1917 की रूस क्रांति से शोषकों के खिलाफत की आग से देश के नवयुवक भी तप कर जुनूनी हो चले थे। भगतसिंह ने जलियांवाला बाग और साइमन कमीशन का विरोध करने वाले लाला लाजपत राय के विरुद्ध अंग्रजो के बर्बर व्यवहार से तमतमा गए थे। यही से उन्होंने देश मे एक विचार शोषकों के खिलाफ प्रचारित करना शुरू किया। वे नवयुवकों को जोड़ते जा रहे थे और उनके साथ देश के सबसे निर्भीक आज़ाद चंद्रशेखर का साथ एक नई विचारधारा के साथ अंग्रेजो के खिलाफ लामबंद होते जा रहे थे। देश मे तेज़ी से एक क्रांति की बुनियाद रखी जा रही थी जिसे अनेक लोग पीछे से मदद दे रहे थे। ये वे लोग थे नो जानते थे कि अंग्रेजों के मन मे भय होना अनिवार्य है। महज 26 साल की उम्र में जब अधिकांश युवा अपने ख्वाब चुनते है केरियर बनाते है, विवाह जैसी संस्था में जुड़ कर अमन चैन की दुनियां खोजते है उस उम्र में देश का ये युवक फांसी पर देश की आज़ादी और शोषकों से आज़ादी के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। असेम्बली में बम फेंकना असाधारण घटना थी लेकिन भगतसिंह ने अंजाम दिया। वे आसानी से असेम्बली से जा सकते थे लेकिन उन्होंने बहरी सरकार की कान में बात लाने के लिए न्यायालय का सहारा लिया। वे जो बात लोगो तक नही पंहुचा सकते थे वो बाते पहुँचाने में सफलता पाई। भगतसिंह की फांसी से पहले की जिंदगी कितनी बदतर थी ये पढ़ लेने से ही रूह कांप जाती है । जितना उनका आकार था उससे छोटा कमरा था। कोई सुविधा नही थी सो विश्व का सबसे लंबा भूख हड़ताल (116 दिन) उन्होंने किया। इतना त्याग करने के लिए कितनी मजबूत इक्छा शक्ति की जरूरत होती है? आज देश उनकी शदाहत को नमन कर रहा है। पंजाब में आज उनकी श्रद्धा में राजकीय अवकाश घोषित किया जाना सच्ची श्रद्धांजलि है। देश के युवा इस शहीद ए आज़म से अपने मार्ग में आने वाले चुनौतियो का कैसे सामना कर सकते है सीख सकते है। भगतसिंह सिंह एक विचाधारा है
23 Mar 2022 05:04AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि चुनावों में कांग्रेस "जीत या हार से प्रभावित नहीं है"। खड़गे ने हाल के पांच राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस "वोट-बैंक की राजनीति में शामिल नहीं है और साथ ही, अपनी मूल विचारधारा को नहीं छोड़ती है"। उन्होंने आगे बीजेपी पर "तानाशाही पार्टी" होने का आरोप लगाया। जीत-हार से अप्रभावित है कांग्रेस : मल्लिकार्जुन खड़गे
22 Mar 2022 01:33PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





