एम्स दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने ओमीक्रॉन को लेकर कहा है कि हमें तैयारी और आशा करनी चाहिए कि चीजें यूनाइटेड किंगडम की तरह खराब न हों। उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया के अन्य हिस्सों में मामलों में वृद्धि होती है, हमें बारीकी से निगरानी करने और किसी भी घटना के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
20 Dec 2021 12:11AM,by: Naveen kumar sahu
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इंग्लैंड के कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। 30 वर्षीय ने टेस्ट कप्तान के रूप में 106 पारियों में 4,859 रन बनाए हैं। उन्होंने एलिस्टेयर कुक के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में 111 पारियों में 4,844 रन बनाए। बतौर कप्तान रूट का टेस्ट बल्लेबाजी औसत 47.63 है। जो रूट ने अपने नाम किया एक और रिकार्ड...
20 Dec 2021 12:11AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे (महाराष्ट्र) में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार तीन पहिए वाली ऑटो रिक्शा है जिसके तीनों पहिए अलग-अलग दिशा में हैं और तीनों पहिए पंक्चर हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये ऑटो रिक्शा चलती नहीं है सिर्फ धुंआ बाहर निकालती है और प्रदूषण बढ़ाती है।
19 Dec 2021 06:08PM,by: Naveen kumar sahu
समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं के घरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के एक दिन बाद रविवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे सभी फोन टैप किए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) खुद शाम को उन्हें (रिकॉर्डिंग को) सुनते हैं।” जहां भी चुनाव होता है, बीजेपी विपक्षी नेताओं के फोन टैप करती है।
19 Dec 2021 06:08PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 107 नए मामले दर्ज किए गए और इसके साथ ही 29 जून के बाद पहली बार दैनिक मामलों का आंकड़ा 100 के पार हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 से 1 मौत भी दर्ज हुई। दिल्ली में रविवार को पॉज़िटिविटी रेट 0.17% रहा जबकि शनिवार को यह 0.13% दर्ज किया गया था।
19 Dec 2021 06:06PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



