स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,081 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 264 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि इस दौरान 7,469 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में अब तक कुल 3,41,78,940 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,77,422 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 137 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
19 Dec 2021 06:01AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने गोवा दौरे पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। आज गोवा दौरा करेंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
19 Dec 2021 06:01AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण कार्यों पर लगे प्रतिबंध में कुछ ढील दी गई है। उन्होंने कहा, "1 से 5वीं कक्षा के स्कूल आगे परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेकर खोले जाएंगे।" गौरतलब है, दिल्ली में छठी से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल शनिवार से दोबारा खुल गए हैं।
18 Dec 2021 07:29PM,by: Naveen kumar sahu
दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने स्पेन के ह्यूएलवा में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में दुनिया के छठे नंबर के लक्ष्य सेन को 17-21, 21-14, 21-17 से हराकर पहली बार अखिल भारतीय पुरुष सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ, 28 वर्षीय श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए। इस बीच, 20 वर्षीय लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कांस्य पदक जीतेंगे।
18 Dec 2021 07:28PM,by: Naveen kumar sahu
बीरगांव नगर निगम में इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की महापौर अंबिका यादव ने कब्जा जमाया था। अब जनता कांग्रेस और कांग्रेस भी नए सिरे से इस इलाके में सत्ता हासिल करने की रेस में दौड़ रही हैं। क्षेत्र के करीब 81 हजार मतदाता हैं जो आने वाले 20 दिसंबर को अपनी वोट की ताकत से इन नेताओं की कुर्सी का फैसला करेंगे। किसके पाले मे था बीरगांव
18 Dec 2021 02:25PM,by: Naveen kumar sahu
बीरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी डाक्टर ऋचा जोगी ने विभिन्न वार्डों में महापौर प्रत्याशी एवज देवांगन को बीरगांव का महापौर बनाने और जनता कांग्रेसियों के पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए प्रचार किया। क्या जनता कांग्रेस की जीत से बदलेगी बीरगांव की तकदीर ?
18 Dec 2021 02:25PM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व मंत्री और बीरगांव नगर निगम में बीजेपी के चुनाव संचालक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। चंद्राकर ने इलाके के विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा और उनके बेटे पंकज शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि फर्जी नाम जोड़कर ही पिता और पुत्र की राजनीति चल रही है और बीजेपी सबको ठीक कर देगी। वहीं मतदान के दिन पोलिंग शुरू होने से पहले बीजेपी के कार्यकर्ता उस घर के सामने खड़े होकर देखेंगे कि आखिर उस घर से कितने मतदाताओं ने वोट डाला है।
18 Dec 2021 02:24PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


