बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लालपुर धाम में आयोजित गुरु पर्व मेला में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने लालपुर धाम में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम गौटिया स्व. अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने तीन दिवसीय लालपुर मेला पर्व की शुरुआत की। बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल
18 Dec 2021 12:00PM,by: Naveen kumar sahu
दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 2 महिला नक्सली के ढेर होने की जानकारी मिली है, वहीँ जवानों को इस मुठभेड़ में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। दंतेवाड़ा एसपी पल्लव ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गोंदेरस के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस पार्टी और डीआरजी के जवान निकले थे। इस दौरान वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना तक़रीबन सुबह साढ़े पांच बजे की है। इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी यहाँ से भाग खड़े हुए। जिसके बाद जवानों की टुकड़ी ने इलाके की सर्चिंग की जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए है।
18 Dec 2021 09:42AM,by: Naveen kumar sahu
गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने सम्बोधन में कहा कि जब समय बचता है सुविधा बचती है संसाधनों का सही इस्तेमाल बचता है तो सामर्थ्य बढ़ता है और फिर समृद्धि अपने आप आती है। आज डबल इंजन की सरकार में यूपी का बढ़ता सामर्थ्य हम सभी देख रहे हैं। एक्सप्रेसवे से लेकर एयपोर्ट्स तक सभी प्रोजेक्ट जनसेवा के लिए समर्पित हो चुके हैं। सामर्थ्य बढ़ता है तो समृद्धि अपने आप आती है- पीएम
18 Dec 2021 09:09AM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा है कि धीमी ओवर गति के लिए आर्थिक दंड का फायदा होता नहीं दिख रहा है। वॉर्न ने कहा, "उन लोगों का क्या जो पूरे दिन के 90 ओवर का खेल देखने के लिए पैसे देते हैं?" वॉर्न ने आगे कहा कि इस मामले में कप्तान को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
18 Dec 2021 08:29AM,by: Naveen kumar sahu
दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप प्रदर्शनी टूर्नामेंट मुकाबले में ब्रिेटेन के राफेल नडाल को सीधे सेटों में हरा दिया। अबू धाबी में खेले गए मैच में ब्रिटिश खिलाड़ी ने नडाल को 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। इस जीत साथ एंडी मरे फाइनल में पहुंच गए। खिताबी मुकाबले में एंडी मरे का उनका सामना रूस के एंड्री रुबलेव से होगा। मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंच एंडी मरे
18 Dec 2021 07:29AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। वह लगभग सवा घंटे शाहजहांपुर में मौजूद रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री लगभग एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई हैं। शाहजहांपुर : आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
18 Dec 2021 07:01AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





