मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरू घासीदास की जयंती के एक दिन पूर्व राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित सार्वजनिक गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है। हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए।
17 Dec 2021 12:57PM,by: Naveen kumar sahu
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत के दो और आकाशदीप के एक गोल की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 3-1 से मात दी। पाकिस्तान के जुनैद ने एक गोल किया। हरमनप्रीत ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल करके बढ़त बना ली थी और कभी भी पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया।
17 Dec 2021 12:57PM,by: Naveen kumar sahu
मध्य प्रदेश के सतना जिले में ऑनलाइन स्कूल की कक्षाओं में भाग लेने के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट होने से एक 15 वर्षीय लड़का घायल हो गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदकुइया गांव में हुई। एमपी: सतना में ऑनलाइन कक्षा के दौरान मोबाइल फोन फटा
17 Dec 2021 12:56PM,by: Naveen kumar sahu
समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने कहा कि कर्नाटक के विधायक केआर रमेश कुमार द्वारा दिया गया बयान शर्मनाक व्यवहार और शर्मनाक कृत्य हैं। पार्टी को ऐसे लोगों से निपटना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जब इस मानसिकता के लोग सदन में होंगे तो बदलाव कैसे आएगा? हमें ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देकर एक उदाहरण पेश करना होगा।
17 Dec 2021 10:58AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार के दुष्कर्म पर दिए गए बयान के बाद से बवाल मच गया है। एक तरफ भाजपा से लेकर अन्य पार्टी के नेता उनके बयान को शर्मनाक बता रहे हैं तो दिल्ली में एक एनजीओ ने उनके बयान पर मुकदमा तक दर्ज कराया है। विपक्षी पार्टी के सांसद कांग्रेस से विधायक केआर रमेश कुमार को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है।
17 Dec 2021 10:58AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के 3 साल पूरे हो गए। लेकिन इन 3 सालों में कांग्रेस ने जनता के साथ सिर्फ छल किया प्रदेश के लोग अपने आप को ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने एक भी वादे पर ठीक से काम नहीं किया, चाहे वह किसानों के कर्ज माफी हो चाहे धान खरीदी की बात हो। किसानों को अब भी बैंकों द्वारा नोटिस दिया जा रहा है, और यदि धान खरीदी की बात करें तो प्रदेश सरकार हमेशा केंद्र का राग अलापने लगते है। देश के अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध करा रहे हैं तो छत्तीसगढ़ में कमी कैसे हो सकती है? उन्होंने आगे कहा कि बीते साल के धान संबंधित हिसाब भी भूपेश सरकार ने प्रस्तुत नहीं किए है क्योंकि प्रदेश को लगभग 1000 करोड़ रूपये का नुकसान धान के सड़ने पर हुआ है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर साधा निशाना
17 Dec 2021 10:14AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली स्थित एक एनजीओ ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक केआर रमेश के खिलाफ कर्नाटक के राज्यपाल के साथ "बलात्कार" टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने के लिए शिकायत दर्ज की। शिकायत में कर्नाटक के राज्यपाल से रमेश के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और महिलाओं के खिलाफ उनकी असंवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उन्हें कर्नाटक विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया गया, जो संविधान के खिलाफ है क्योंकि उनकी टिप्पणी महिलाओं की गरिमा के साथ जीने के अधिकार को बाधित करती है। शिकायत बताया।
17 Dec 2021 10:05AM,by: Naveen kumar sahu
भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अवॉर्ड दिया गया । वही सीसीटीएनएस और आईसीजेएस में गुड प्रेक्टिस के लिए देशभर में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान मिला है। क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम और इंटर-ऑप्रेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बेहतर कार्य पर पुरस्कार मिला। इसकी घोषणा राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने की है। भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार
17 Dec 2021 08:00AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





