हरियाणा के सोनीपत में कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद जगी है। मंगलवार को मोर्चा की अहम बैठक शुरू होने से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से छह सूत्रीय प्रस्ताव लेकर आए प्रतिनिधिमंडल ने कुंडली में मोर्चा कमेटी के सभी पांच सदस्यों से गुप्त बैठक की। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने सभी प्रस्ताव मोर्चा की बैठक में रखे। इन प्रस्तावों में से तीन बिंदुओं पर किसान नेताओं ने सवाल खड़े किए। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आज सरकार के जवाब का इंतजार किया जाएगा और दस बजे फिर से मोर्चा की बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। अब आंदोलन का समाधान सरकार के जवाब पर निर्भर है। किसान आंदोलन: दस बजे होगी एसकेएम की बैठक
08 Dec 2021 04:15AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में वादा करते हुए कहा कि, "अगर एससी समुदाय का कोई बच्चा इंजीनियरिंग, मेडिकल शिक्षा, रेलवे, आईएएस या किसी भी पेपर के लिए कोचिंग चाहता है, तो उसकी फीस पंजाब सरकार वहन करेगी।" पंजाब: एससी बच्चों की विदेश शिक्षा के लिए फंड देंगे- केजरीवाल
08 Dec 2021 03:58AM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पुलिस विभाग में प्रचलित डीजीपी मेरिट स्कॉलरशिप योजना और सम्मान निधियों का नाम बदल कर अब पुलिस विभाग के शहीदों के नाम पर रखा गया है । इसी के तहत अब शहीद विनोद चौबे के नाम पर दी जाएगी। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के पालन में डीजीपी मेरिट स्कॉलरशिप योजना का नाम परिवर्तित कर शहीद विनोद कुमार चौबे मेरिट स्कॉलरशिप योजना किया गया है ।
07 Dec 2021 03:07PM,by: Naveen kumar sahu
माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है । इसी कड़ी में धान उपार्जन केन्द्र सेजबहार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । मौके पर उपार्जन केन्द्र सेजबहार के समिति प्रबंधक विजय ठाकुर उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान धान विक्रय के लिये आये कृषक फत्तेराम महेश्वरी आत्मज हिरामन महेश्वरी निवासी मुजगहन से चर्चा की गई । कृषक फत्तेराम महेश्वरी द्वारा अपने कुल कृषि भूमि 3.38 एकड़ में धान की खेती करना बताया जिसमें समिति द्वारा कृषक को एक मुस्त कुल रकबे का 126 कट्टा धान का टोकन मिलना बताया । उत्पादित फसल को एकमुस्त विकय के लिये समिति में तय लिमिट अनुसार टोकन जारी करने से कृषक फत्तेराम द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और कहा गया कि हम छोटे कृषक को प्राथमिकता से एक ही बार में सम्पूर्ण रकबे का धान विक्रय का टोकन जारी करने से उसको बार बार धान परिवहन करना नहीं पडेगा साथ ही खराब मौसम के असर से भी अपने धान को बचाने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी । कृषक फत्तेराम द्वारा बताया गया कि उसके उपर समिति में लगभग 50000 रूपये का कर्ज है । जिसे मैं लिंकिंग में धान देकर चुकता करूंगा एवं शेष राशि को अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिये खर्च करूंगा । कृषक फत्तेराम द्वारा स्वफूर्त बताया गया कि पिछले खरीफ विपणन वर्ष का किसान न्याय योजना का तीन - चार किस्तों में उसके खाते में लगभग 8000-8000 रुपये कर के 30-32 हजार रूपये जमा हुआ है , जिससे उसके परिवार को अतिरिक्त लाभ हुआ है और सहारा प्राप्त हुआ है । कृषक द्वारा राज्य शासन के उक्त योजना की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उनकी सरकार को सदासुखी रहने का आर्शीवाद प्रदान किया । " किसान का वरदान सदासुखी रहो "
07 Dec 2021 02:51PM,by: Naveen kumar sahu
राजधानी के तिल्दा क्षेत्र में आयकर विभाग की टीम ने आज दबिश दी है। तिल्दा क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी में स्थित वेंकटरामा पोल्ट्रीफार्म प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग ने छापा मारा है. आयकर का दल अचानक पुलिस बल के साथ पहुंचा है. वेंकटरामा पोल्ट्रीफार्म में आयकर विभाग का छापा
07 Dec 2021 02:15PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


