रायपुर- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट से विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक के चलते देर रात निधन हो गया.रात 2.30 बजे उन्होने खैरागढ़ अस्पताल में अंतिम सांसे ली. बताया जा रहा है कि सीने में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका निधन हो गया। दु:खद : खैरागढ़ विधायक, देवव्रत सिंह का अकस्मिक निधन
04 Nov 2021 03:44AM,by: Imran Khan
भारत ने टी20 विश्व कप 2021 में अपनी पहली जीत दर्ज करने में कामयाब हो गई हैं। अबू धाबी में अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने टी20 विश्व कप 2021 का अब तक का सर्वोच्च कुल 210/2 बनाया था। भारत अब सुपर 12 चरण के ग्रुप 2 अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अफगानिस्तान दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
04 Nov 2021 01:29AM,by: Naveen kumar sahu
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अभिनेता विजय सेतुपति और उनकी टीम के साथ मारपीट करने की कोशिश कर रहे एक शख्स का वीडियो वायरल हो गया है। सुरक्षाकर्मियों से घिरे सेतुपति को चलते हुए देखा जाता है, तभी अचानक एक आदमी कूद जाता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब... सेतुपति के निजी सहायक ने अभिनेता के लिए रास्ता बनाने के लिए एक व्यक्ति को धक्का दिया, तो गुस्से में उस व्यक्ति ने उसे पीछे से लात मारी।" विजय सेतुपति और उनकी टीम पर एक व्यक्ति ने किया हमला
04 Nov 2021 01:29AM,by: Naveen kumar sahu
2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाक वायुसेना के साथ हुई झड़प के दौरान अप्रतिम साहस का परिचय देने वाले भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को सेना ने दिवाली तोहफा दिया है। उन्हें ग्रुप कैप्टन रैंक प्रदान की गई है। भारतीय सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक कर्नल के बराबर है। विंग कमांडर अभिनंदन को मिली 'ग्रुप कैप्टन रैंक'
03 Nov 2021 02:58PM,by: Naveen kumar sahu
अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के साथ गठबंधन करेगी। अखिलेश ने कहा, "एसपी उन्हें पूरा सम्मान देंगे।" उन्होंने कहा कि सपा की कोशिश रही है कि वह छोटे दलों के साथ गठबंधन करे। चाचा शिवपाल की पार्टी से करेंगे गठबंधन: अखिलेश यादव
03 Nov 2021 02:57PM,by: Naveen kumar sahu
भारत की पहली बोलती फ़िल्म आलमआरा थी। इस फिल्म में एक कलाकार थे- पृथ्वीराज कपूर। आगे चलकर उनका खानदान फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सफल खानदान बना । चार पीढ़ी तक दादा से लेकर परपोता परपोती तक कलाकार सफलता के झंडे गाड़ रहे है। पृथ्वीराज कपूर बहुत ही ईमानदार कलाकार थे। अभिनय के प्रति उनका समर्पण अद्भुत था। वे न केवल पर्दे बल्कि रंगमंच के भी समर्पित कलाकार थे। भारत मे इप्टा नाट्य संस्था के वे संस्थापक सदस्य रहे। रंगमंच औऱ फिल्म में सबसे बड़ा अंतर ये है कि रंगमंच में आपको एक ही बार मे ही अभिनय करने की गुंजाइश रहती है।फिल्म में जब तक सर्वश्रेष्ठ नही आ जाता तब तक टेक रीटेक चलते रहता है। पृथ्वीराज कपूर ने पृथ्वी थियेटर की स्थापना की औऱ देश भर में लगभग 2500 बार नाटकों का मंचन किया। पृथ्वीराज कपूर को देश के पुराने दर्शक मुगले आज़म में जहाँगीर के पिता अकबर की भूमिका के कारण जाना जाता है।" प्यार किया तो डरना क्या" गीत में पृथ्वीराज कपूर ने मधुबाला औऱ दिलीप कुमार को फीका कर दिया था। अपनी बुलंद आवाज़ औऱ कदकाठी के कारण पृथ्वीराज अपनी अलग छाप छोड़े थे। उनके रहते रहते उनके सबसे बड़े पुत्र राजकपूर नायक औऱ निर्देशक के रूप में स्थापित हो गए थे। उनके दो औऱ पुत्र शम्मी कपूर और शशि कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना मकाम बना लिए। आगे राजकपूर के पुत्र रणधीर कपूर और ऋषि कपूर भी फिल्म में आगे नक़्शे कदम पर चले। पृथ्वीराज कपूर ने अपने पुत्र राजकपूर और रणधीर कपूर के साथ" कल आज औऱ कल" में काम किया। किसी भी एक खानदान के तीन पीढ़ी के कलाकारों का एक ही फिल्म में काम करनें की अनोखी प्रस्तुति थी। पृथ्वीराज कपूर होने का अर्थ
03 Nov 2021 01:36PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






