रायपुर। समअपमेल में प्रकाशित खबर के बाद मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंद लगवा दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूबे के सभी जिलों के एसपी और आईजी की बैठक ली थी. इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो. सीएम बघेल ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार को पनपने न दिया जाए। पुलिस अधीक्षक करें कड़ी कार्रवाई
27 Oct 2021 06:24AM,by: Imran Khan
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दो दिन राहत के बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़े थे। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल: दो दिन राहत के बाद फिर बढ़े दाम
27 Oct 2021 06:04AM,by: Naveen kumar sahu
पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि पेगासस जासूसी मामले की जांच एक्सपर्ट कमेटी करेगी। बता दें कि कोर्ट में दायर याचिकाओं में स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। चीफ जस्टिस एनवी रमणा, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने इसपर फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि लोगों की विवेकहीन जासूसी बिल्कुल मंजूर नहीं है। पेगासस मामला: मामले की जांच करेगी 'एक्सपर्ट कमेटी'
27 Oct 2021 06:04AM,by: Naveen kumar sahu
संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने एक बार फिर आईपीएल में निवेश किया है। सोमवार को दुबई में ऑक्शन के दौरान इस ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की टीम खरीदी। इसके साथ ही लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इससे पहले मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। इस टीम को खरीदने वाला आरपीएसजी ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुका है। साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम इसी ग्रुप के पास थी। यह टीम दो साल तक आईपीएल में खेली थी और एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। इकाना स्टेडियम लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।
26 Oct 2021 01:20PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



