बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कुछ और दिनों के लिए आर्थर रोड जेल में रहना होगा क्योंकि मुंबई में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक विशेष अदालत ने कहा कि उनकी जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी। विशेष अदालत ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के वकील ने क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी बस्ट के संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन की मांग के बाद आर्यन खान की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी। हालांकि, विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने मामले को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
11 Oct 2021 08:30AM,by: Naveen kumar sahu
नवरात्रि विशेष के छठवें दिवस पर आज हम आपको अवगत कराते है माँ रमई के महिमा के बारे में, छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम बासीन खुर्द से 2 किलोमीटर की दूरी पर, हरी भरी वादियों के बीच पहाड़ी में रमईपाठ का पावन धाम पर मंदिर स्थित है, इस मंदिर के गर्भगृह में माँ रमई की प्रतिमा स्थापित है साथ में भगवान रुद्र भैरव, विष्णु व गादी माँ की प्रतिमा स्थापित की गई है, गर्भगृह के बाहर मंदिर परिसर में शिवलिंग, महाप्रभु जगन्नाथ व हनुमान जी का मंदिर भी है। यहाँ के पुजारी श्री बोधन नागे जी व मंदिर समिति के पूर्व सचिव श्री बलदाऊ नेताम जी ने बताया कि चैत्र व कुंवार नवरात्रि में माँ रमई के दर्शन करने श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है, साथ ही भक्तगण अपनी मनोकामनाएं लेकर दोनों नवरात्रि में ज्योत प्रज्वलित करवाते है । कहा जाता है कि जो संतान की प्राप्ति न होने से दुखी रहते है, यदि वे सच्चे मन से संतान प्राप्ति की कामना लेकर इस मंदिर पर आते है, तो माँ रमई उनकी विनती जरूर सुनती है। बहुत दूर-दूर से भक्तगण अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने यहाँ आते है । नवरात्री विशेष में "माँ रमई के दर्शन"
11 Oct 2021 08:11AM,by: Naveen kumar sahu
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,132 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। वहीं इस दौरान 193 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 21,563 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,27,347 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 209 दिनों में सबसे कम हैं। जबकि रिकवरी दर 98 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
11 Oct 2021 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
देश मे 1969 का साल राजनेतिक घटनाक्रम के बदलते परिवेश के साल था।कांग्रेस में विभाजन के साथ साथ एक नई शक्ति के रूप में इंदिरा गांधी का शिखर की ओर बढ़ने की प्रक्रिया भी अग्रसर हो रही थी। इसी दौर में ख्वाजा अहमद अब्बास ने एक फिल्म बनाई थी- सात हिंदुस्तानी। इस फिल्म में प्रख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन के पुत्र भी एक हिंदुस्तानी थे। फिल्म आयी चली गयी।आखिर सातवें हिंदुस्तानी जो थे। ये दौर नाराजगी का दौर था।गुस्सा हवाओ में घुल रहा था।इधर फिल्मों में समान्तर रोमांस के साथ साथ एक असफल नायक को लेकर अनेक कलाकारों के द्वारा छोड़ी गई फिल्म में अवसर दिया गया। नाम था इस फिल्म का जंजीर। नाराज युग के महानायक
11 Oct 2021 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
कश्मीर फिर से हिंदुओं और सिखों की लक्षित हत्याओं का गवाह बन रहा है। पिछले कुछ दिनों में, मारे गए लोगों में श्रीनगर के एक प्रसिद्ध फार्मासिस्ट माखन लाल बिंदू ,श्रीनगर के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षक, एक पंडित, और एक सिख महिला शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा के इतने वर्षों में कभी कश्मीर नहीं छोड़ा, कश्मीर में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI)-प्रायोजित उग्रवाद ने ऐतिहासिक रूप से कई मोर्चों को एक साथ खोलने की कोशिश की है ताकि विभिन्न कोणों से भारत पर शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दबाव डाला जा सके। कश्मीर में आतंकवाद के फिर से सांप्रदायिक होने की संभावना
11 Oct 2021 05:18AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 'क्रूज़ ड्रग्स' मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच पर सवाल उठाये, जिसमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे को हिरासत में लिया गया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति को कुछ घंटों बाद छोड़ दिया और उसे भी उसी मामले में हिरासत में लिया है।
11 Oct 2021 05:18AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





