नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर से डराने लगी है। केरल की वजह से भारत का कोरोना ग्राफ अब भयावह दिखने लगा है। भारत में आज यानी शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 47 हजार नए केस आए और बीते 24 घंटे में 509 लोगों की मौतें हुई हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ केरल में कल 32801 नए केस मिले और 179 लोगों की जानें चली गईं। इस बीच सिर्फ राहत की बात इतनी है कि भारत कोरोना टीकाकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और शुक्रवार को एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी।
28 Aug 2021 09:30AM,by: Naveen kumar sahu
जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स से भारत के लिए बेहद शानदार खबर सामने आ रही है। भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भाविना पटेल अब टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर खड़ी हैं। सेमीफाइनल में हालांकि भाविना पटेल के सामने आसान चुनौती नहीं थी। भाविना पटेल ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर तीन खिलाड़ी मियो को मात दी है। बेहद ही कड़े मुकाबले में भाविना पटेल ने मियाओ को 3-2 (7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8) से हराया। फाइनल में पहुंचने के साथ ही भाविना पटेल ने भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में पहला मेडल पक्का कर दिया है।
28 Aug 2021 07:54AM,by: Naveen kumar sahu
. प्रियंका गांधी मीटिंग से बाहर निकल गई है.भूपेश बघेल और राहुल गांधी की बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. लगभग एक घंटे पहले प्रियंका अपने पुत्र के साथ गाड़ी में आई थीं, प्रियंका को राहुल गांधी के घर छोड़कर उनके रेहान वाडरा पुत्र निकल गए थे। बैठक से निकलते वक्त प्रियंका अपनी गाड़ी की बजाए एक छोटी गाड़ी में बैठी थीं. प्रियंका गांधी निकली मीटिंग से बाहर..
27 Aug 2021 12:41PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




