जैकी श्रॉफ जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे। लेकिन उनके द्वारा कई अलग भी रोल निभाया गया है। इस फिल्म में वे इंटिमेट सीन भी करते हुए दिखाई देंगे। वही अपने इस रोल के लिए हाल ही में जैकी श्रॉफ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस तरह के सीन करने में काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। क्योंकि इस तरह के सीन को करते समय उनके सामने बहुत से लोग मौजूद रहते हैं जो उन्हें ही देखते रहते हैं ऐसे में वे काफी शर्मिंदगी का सामना करते हैं लेकिन यह उनका काम है जो उन्हें करना पड़ता है और फिल्म के रोल के डिमांड के हिसाब से ही उन्हें चलना पड़ता है।
30 Aug 2021 02:00PM,by: Naveen kumar sahu
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी है। 37 साल के स्टुअर्ट बिन्नी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में खेले गए एक टी-20 मैच में 6 गेंदों पर 5 छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच के बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
30 Aug 2021 01:06PM,by: Naveen kumar sahu
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। पिछले सप्ताह रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 20 करोड़ के करीब की ही कमाई कर सकी है। इसके बावजूद भी फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्साह कम नहीं हुआ है। यही वजह है कि इस फिल्म को दुनिया के सबसे उंचाई पर मौजूद थियेटर में भी रिलीज किया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए दिया है।
30 Aug 2021 01:04PM,by: Naveen kumar sahu
मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक दिन की कस्टडी में भेज दिया है। उनके अलावा ड्रग पेडलर राजू सिंह को भी अदालत ने एक दिन के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेजा है। शनिवार को मुंबई में अरमान कोहली के घर एनसीबी ने छापेमारी की थी। घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद होने के बाद पहले उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में एनसीबी ने उन्हें ड्रग्स बरामदगी को लेकर गिरफ्तार कर लिया था। आज कोर्ट ने उन्हें एक दिन की हिरासत में भेज दिया है।
30 Aug 2021 10:29AM,by: Naveen kumar sahu
नई दिल्ली: भारत में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार बीते दिन में 42,909 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि ये आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले घटा है।
30 Aug 2021 08:09AM,by: Naveen kumar sahu
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम ने दो बदलाव किए हैं। साकिब महमूद की जगह क्रिस वोक्स और जॉस बटलर की जगह सैम बिलिंग्स को टीम में जगह मिली है। लीड्स टेस्ट में भारत को इंग्लैंड ने एक पारी और 76 रन से हरा कर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
30 Aug 2021 08:09AM,by: Naveen kumar sahu
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा एवं खेल संगठन आरंग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सभी खेलो में से हैंडबाल का फ़ाइनल मैच काफ़ी रोमांचक रहा जो अरुंधति देवी शासकीय विद्यालय के मैदान पर आरंग और मोवा(रायपुर) के बीच खेला गया। जिसमे आरंग ने मोवा को 26 - 18 गोल के अंतर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
30 Aug 2021 05:48AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









