कांग्रेस पार्टी ने एक साल पहले घोषित जाति जनगणना के बारे में जानकारी न देने के लिए सरकार की आलोचना की है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रक्रिया में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। उन्होंने जाति जनगणना के खिलाफ सरकार के पिछले रुख और प्रधानमंत्री के हालिया बयानों का हवाला दिया।
30 Apr 2026 08:23AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली की एक अदालत ने 2017 के उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार के खिलाफ आगे की जांच का आदेश दिया है। यह कार्रवाई पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े मामले में आरोपी के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में की जा रही है, जिसमें उन पर पीड़िता के पहचान दस्तावेजों में हेराफेरी करके आरोपी को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया गया है।
30 Apr 2026 08:23AM,by: Babuaa Desk
भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए दुर्ग में एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने कारोबारी चतुर्भुज राठी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों की टीम महेश कॉलोनी स्थित अमर इंफ्रा ग्रुप के कार्यालय पहुंची, जहां दस्तावेजों की जांच के साथ डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमर इंफ्रा ग्रुप के तहत छह फर्म संचालित होती हैं, जिनका संबंध चतुर्भुज राठी से है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
30 Apr 2026 08:23AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर. 30 अप्रैल 2026. बस्तर जिले के पिपलावंड ग्राम पंचायत के जामगुड़ा बसाहट में अभी 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को पानी मिल रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रीष्म काल में रनिंग वाटर की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्कूल परिसर के नलकूप की जल आवक क्षमता का परीक्षण कर 2 हॉर्स-पॉवर का पंप लगाकर स्कूल के साथ ही जामगुड़ा बसाहट में कनेक्शन के निर्देश सहायक अभियंता को दिए हैं।
30 Apr 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जन-कल्याणकारी नीतियां अब धरातल पर बदलाव का पर्याय बनती जा रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 उन निर्धन परिवारों के लिए एक बड़ा संबल बनकर उभरी है, जो भारी भरकम बिजली बिल के कारण अंधकार में रहने को मजबूर थे। बस्तर जिले के ग्राम बालेंगा की रहने वाली पद्मा कश्यप की कहानी इस योजना की सफलता और संवेदनशीलता का जीता-जागता उदाहरण है। बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी
30 Apr 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के लिए शासन की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) एक वरदान साबित हो रही है। 'अस्पताल खुद ग्रामीण के द्वार' की परिकल्पना को साकार करते हुए, इस सेवा ने पिछले साढ़े तीन महीनों में 2035 लोगों को उनके ही मोहल्ले में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
30 Apr 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








