छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई है।
28 Apr 2026 02:31PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर में 50 लाख रुपये के चर्चित कैश कांड ने सियासी माहौल गरमा दिया है। मामले में बिरगांव नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश साहू की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने कारोबारी से 50 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर कृष्णा साहू प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पार्षद को गिरफ्तार किया है और उन पर रकम ठिकाने लगाने व आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। रायपुर: चोरी का पैसा छिपाने के आरोप में कांग्रेस पार्षद निलंबित
28 Apr 2026 02:31PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर में जिला खनिज न्यास (DMF) के तहत चल रहे विकास कार्यों में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। खनिज प्रभावित इलाकों के लिए बनाए गए इस फंड से करीब 18 हजार करोड़ रुपये के एक लाख से ज्यादा प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए, लेकिन इनमें पारदर्शिता की कमी और कमीशनखोरी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई योजनाओं के केवल कागजों में सीमित रहने की बात कही जा रही है, जबकि कई काम अधूरे या संदिग्ध बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन परियोजनाओं से जुड़ी ऑडिट रिपोर्ट और वार्षिक जानकारी भी समय पर उपलब्ध नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और EOW-ACB जैसी जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं, और जांच के दायरे में कई अधिकारी आ चुके हैं।
28 Apr 2026 02:31PM,by: Mahak Qureshi
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन सौंपने के उसके आदेश का पालन करने में नाकाम रही है। कोर्ट ने कहा कि 127 किलोमीटर में से अब तक सीमा सुरक्षा बल को सिर्फ़ आठ किलोमीटर ज़मीन ही दी गई है।
28 Apr 2026 01:36PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 28 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वृद्धजनों के लिए एक मजबूत और संवेदनशील सामाजिक सुरक्षा तंत्र विकसित किया है, वहीं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभागीय योजनाएँ प्रभावी रूप से धरातल पर क्रियान्वित हो रही हैं। इन प्रयासों से वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र
28 Apr 2026 01:35PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर,28 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम कल 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S -2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
28 Apr 2026 01:35PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








