छत्तीसगढ़ में सोलर दीदी मॉडल लागू

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-31 के लिए ‘द्वीप्ति योजना’ को मंजूरी दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा परिसंपत्तियों की मालिक, संचालक और तकनीकी प्रबंधक बनाया जाएगा। गांवों में ‘सोलर दीदी’ नेटवर्क तैयार कर महिलाओं को सौर उपकरणों की स्थापना, संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्लस्टर लेवल फेडरेशन को महिला ऊर्जा सहकारी समितियों में बदला जाएगा। योजना में ‘पे-पर-यूज’ मॉडल लागू होगा और पंचायतों के 25% रखरखाव अनुबंध महिला समितियों को मिलेंगे। ‘बिहान’ नेटवर्क के जरिए 2.7 लाख स्व-सहायता समूह इस अभियान से जुड़ेंगे।


feature-top