छत्तीसगढ़ के प्रभारी से पूर्णकालिक डीजीपी बने अरुण देव गौतम9

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया है। पिछले 14 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत गौतम अब नियमित रूप से पुलिस विभाग की कमान संभालेंगे। सुप्रीम कोर्ट और यूपीएससी की नोटिस के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के बाद उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नक्सल ऑपरेशन और कानून-व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका रही है। गौतम को यूनाइटेड नेशंस मेडल, भारतीय पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।


feature-top