POCSO केस: मंत्री पुत्र को हाई कोर्ट से राहत नहीं

feature-top

तेलंगाना हाई कोर्ट ने शुक्रवार रात POCSO मामले में एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र बांदी भगीरथ को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एस. निरंजन रेड्डी ने गिरफ्तारी पर रोक की मांग की, जिसे अदालत ने अस्वीकार किया। जस्टिस टी. माधवी देवी ने कहा कि पीड़िता का बयान सरसरी तौर पर पढ़ा गया है और इस चरण में कोई अंतरिम आदेश देने के पक्ष में नहीं हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सोशल मीडिया पर चल रहे बदनामी अभियान पर टिप्पणी की कहा कि वह मामले की सुनवाई से पीछे नहीं हटेंगी।


feature-top