छत्तीसगढ़ सरकार : सरकारी खर्च पर सख्ती, वीआईपी कल्चर पर ब्रेक

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ते वित्तीय दबाव के बीच सरकारी खर्चों में कटौती के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक विदेश यात्राओं पर रोक रहेगी और सिर्फ मुख्यमंत्री की अनुमति से ही मंजूरी मिलेगी। वीआईपी काफिलों में वाहनों की संख्या घटाई जाएगी, वाहन पूलिंग लागू होगी और सरकारी गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। विभागीय बैठकों को ऑनलाइन मोड में करने, पेपरलेस ऑफिस व्यवस्था अपनाने और बिजली बचत को अनिवार्य किया गया है। सरकार इसे वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।


feature-top