बस्तर : अमित शाह करेंगे डायल-112 विस्तार का शुभारंभ

feature-top

रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 18 मई दौरे की तैयारियां तेज हैं। डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने बताया कि रायपुर पुलिस लाइन से डायल-112 की 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे सेवा पूरे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों तक पहुंचेगी। प्रदेश को नई फॉरेंसिक साइंस लैब की सौगात भी मिलेगी। शाह बस्तर में नेतानार सुरक्षा केंद्र को जनसुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने की शुरुआत करेंगे। वे शहीद जवानों के परिजनों और नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।


feature-top