रायपुर : पुलिस ने नष्ट किए नशीले पदार्थ

feature-top

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सिलतरा स्थित प्लांट में विधिवत नष्टीकरण किया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में हुई कार्रवाई में करीब 494 किलो गांजा, 11.217 किलो चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए, कोकेन और 11,964 कैप्सूल-टेबलेट नष्ट किए गए। पूरी प्रक्रिया पर्यावरणीय और वैधानिक मानकों के तहत वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और आर्थिक नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 


feature-top