बीजापुर : अटल आवास में युवती से दुष्कर्म, AAP जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

feature-top

बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची, जहां से उसे थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


feature-top