भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी राहत, नया कस्टम नियम रुका

feature-top

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने भारत से आने वाले ₹100 से अधिक के दैनिक सामान पर कस्टम शुल्क लगाने के सरकारी फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायाधीश हरिप्रसाद फुयाल और टेकप्रसाद ढुंगाना की संयुक्त पीठ ने अधिवक्ता अमितेश पंडित की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल रखने के निर्देश दिए। इस नए नियम के कारण पलिया, गौरीफंटा और बनगवां जैसे सीमावर्ती भारतीय बाजारों में नेपाली ग्राहकों की कमी से व्यापार 50% तक गिर गया था। अदालत के इस फैसले से सीमाई कारोबारियों में खुशी की लहर है और ठप पड़े कारोबार के दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।


feature-top