- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अफ़ग़ानिस्तान-इराक़ से सैनिक वापस बुला सकते हैं - ट्रंप
अफ़ग़ानिस्तान-इराक़ से सैनिक वापस बुला सकते हैं - ट्रंप
अमेरिकी सेना को उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ से और सैनिकों की वापसी का आदेश दे सकते हैं। अमेरिकी मीडिया ने रक्षा अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक जनवरी के मध्य तक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद पांच हज़ार सैनिकों में से ढाई हज़ार को वापस बुलाया जा सकता है। वहीं इराक़ में मौजूद तीन हज़ार सैनिकों को घटाकर वहां ढाई हज़ार सैनिक किए जा सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले कहा था कि वो चाहते हैं कि 'सभी' सैनिक क्रिसमस तक घर वापस आ जाएं। ट्रंप ने अब तक राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन के हाथों अपनी हार को स्वीकार नहीं किया है। अमरीकी मीडिया के मुताबिक सैनिकों की वापसी 15 जनवरी तक पूरी हो जानी चाहिए. इसके कुछ दिन बाद ही जो बाइडन को राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालनी है। ट्रंप की इस योजना की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर मिच मैककॉनेल ने आलोचना की है। उनका कहना है कि चरमपंथी इस विचार को "पसंद"करेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
