तिल्दा नेवरा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन मे पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्वर्गीय इन्दिरा गांधी जी की 36वी जयन्ती बलिदान दिवस के रूप में मनाया

feature-top
तिल्दा नेवरा, प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी तिल्दा के द्वारा दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 36 वी जयंती *बलिदान दिवस* के रूप में मनाई गई, इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्रीमती गांधी को नमन करते हुए उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सोनी ने श्रीमती इंदिरा गांधी को देश के गरीबों एवं कमजोर लोगों का हितैषी बताया और कहा की इन्हीं के कार्यकाल में देश से गरीबी हटाओ, पट्टा वितरण जैसे अनेक जनकल्याणकारी अभियान चलाया गया था। इन्होंने अपने कार्यों से भारत को विश्व शक्ति के रूप में पहचान दिलाई। श्रीमती इंदिरा गांधी एवं कांग्रेस के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम बोईरझिटी की महिला श्रीमती प्रीति परम वर्मा ने इस अवसर पर आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जहां कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सोनी पूर्व अध्यक्ष ओम गोयल महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव आशा यादव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया पूर्व जिला सचिव नीरज राठी एल्डरमैन दिलीप देवांगन राहुल तेजवानी शरद वर्मा संजय दुबे स्वेजा परवीन सहित गजानंद वर्मा गोवर्धन यदु द्वारिका शर्मा निर्मल सोनी साकेत साहू राजेश वर्मा राजेश जेठवानी मिर्जा अजमेर बैग निखिल मंडले श्पिंटू वर्मा लाखन चौहान अमजद खान राकेश शर्मा राज कपूर कश्यप संतोष यादव भरत सेन हेमू निषाद धनेस यादव अर्जुन निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
feature-top
feature-top