ड्रग्स मामले में NCB लगातार शिकंजा कसता नजर आ रहा है। शनिवार को मुंबई में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती को गिरफ्तार कर लिया है। उनके हसबैंड हर्ष से पूछताछ हुई है। हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। हर्ष की भी गिरफ्तारी हो सकती है। भारती को रातभर एनसीबी ऑफिस में रखा जाएगा और आज रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।,

feature-top

 NCB भारती और हर्ष के मैनेजर और सर्वेंट से पूछताछ कर रही है। दोनों ने जहां से ड्रग्स मंगवाया उस सोर्स का पता भी एनसीबी ने लगा लिया है।

बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई थी। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था। अब भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

इन जगहों पर एनसीबी ने की छापेमारी

21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा।

feature-top