22 Nov 2020
जशपुरनगर : कलेक्टर महादेव कावरे द्वारा विकासखंड जशपुर के ग्रामीण क्षेत्रो का मुआयना के दौरान ग्राम पीडी मार्ग पर व्यापारी सुनील गुप्ता निवासी जशपुर के द्वारा लगभग 20 क्विन्टल धान का अवैध रूप से क्रय-विक्रय करते पाया गया। कलेक्टर ने जशपुर तहसीलदार को धान को जब्त करते हुए तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसीलदार लक्ष्मण राठिया द्वारा मौजूद साक्ष्य के आधार पर पंचनामा तैयार करते हुए धान जब्ती की अविलम्ब कार्यवाही की गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन. पांडे, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
22 Nov 2020 04:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हल कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने आज नवा रायपुर में बनने वाले हज हाऊस स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हज हाऊस निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के सचिव साजिद मेमन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
22 Nov 2020 03:07PM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कमर कस ली है। केंद्र सरकार ने आज यूपी, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए हाईलेवल टीमें भेजी हैं। इन राज्यों में बीते दिनों कोरोना के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले केंद्र ने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और मणिपुर में कोरोना की स्थिति की निगरानी के लिए विशेष स्वास्थ्य टीमें भेजी थीं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में विशेष टीमें भेजी जा चुकी हैं।
22 Nov 2020 02:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के किसान हितैषी कार्यों से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए हैं किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20लाख किसान परिवार को मिला बिजली बिल हाफ धान की कीमत 2500रु क्विंटल एवं राजीव गांधी न्याय योजना के जरिये मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10हजार रु राशि मिलने से छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है।भाजपा निरन्तर किसान विरोधी कृत्यों में लगी हुई है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के छवि खराब करने भाजपा षड्यंत्र प्रपंच झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही है।भाजपा द्वारा किसानों को बरगलाने चलाएंगे भात पर बात और वर्तमान में खेत सत्याग्रह को किसानों ने ठेंगा दिखा दिया।भाजपा के राजनीतिक नौटंकी को किसानों का समर्थन नहीं मिला ।छत्तीसगढ़ के किसान भली-भांति समझ गए हैं यह वही भाजपा है जो 15 साल तक राज्य में सत्ता में रही लेकिन धान को रखने के लिए चबूतरा और गोदाम का निर्माण नहीं कर पाई वादा के अनुसार किसानों को 2100रु धान की कीमत और 300 रु क्विंटल बोनस पांच साल तक नहीं दिया।
22 Nov 2020 02:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर पुलिस एक्शन मोड में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले को चाकूबाजों, चाकू रख कर घुमने वालों, आवासीय कालोनियों के आसपास देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से अड्डेबाजी/गुटबाजी करने वालों, बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों एवं देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घुमने वालों की चेकिंग करने तथा नशा का काला कारोबार करने वालों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित रायपुर पुलिस के सैकड़ो अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहर के अलग - अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये आम्र्स एक्ट के प्रकरण में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 नग चाकू/तलवार एवं फरसा जप्त किया गया। आबकारी एक्ट के तहत् 03 आरोपी, नारकोटिक्स एक्ट के तहत् 04 आरोपी सहित 36 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
22 Nov 2020 01:19PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : थाना तेलीबांधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत ऊर्जा पार्क स्थित नाला के पास अंधेरे में कुछ व्यक्तियों द्वारा डकैती डालने की योजना तैयार की जा रही है जो अपने पास हथियार रखें है तथा स्थानीय भाषा में बात कर रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को डकैती की तैयारी करते हुये सभी आरोपियों को रंगे हाथ हथियार के साथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलियों के आधार पर आरोपियों को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा आरोपियों से बातचीत करने का प्रयास करने पर आरोपियान पुलिस को देखकर छिपते हुये भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम राजा नायडू, शेख अजहर उर्फ विक्की, भूपेन्द्र उर्फ छोटू बाग, राॅकी उर्फ राकेश एवं गोपी उर्फ राहुल आहुजा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताये। टीम द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे में 02 नग धारदार चाकू, 02 नग टार्च, 01 नग पेचकस, 04 नग लोहे का राॅड एवं पाईप, 01 नग आॅरी ब्लेड, नगदी 2700 रूपये तथा काले रंग के बैग में चिपकाने वाला टेप, मिर्ची पावडर, नमक पैकेट, बम-फटाखा एवं नायलाॅन का रस्सी रखा था। आरोपियों से उक्त हथियारों/सामानों के संबंध में पूछताछ करने पर वे लोग गोल-मोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे, परंतु टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे सभी मिलकर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त मशरूका जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 399, 402 भादवि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के है तथा पूर्व में भी कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुके है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
22 Nov 2020 01:19PM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव :विश्व मछुआ दिवस के अवसर पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोकपुर में 21 नवम्बर को संगोष्ठी (सम्मेलन) का आयोजन किया गया। सहायक संचालक मछली पालन राजनांदगांव गीतांजलि गजभिये के मार्गदर्शन में शासन के गाइडलाईन अनुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू द्वारा आदान सामग्री का वितरण किया गया। जिले में 7 मछुआरों को मोटर साइकिल सह ऑइस बाक्स का वितरण किया गया। साथ ही 10 ऑइस बाक्स एवं 16 नायलोन जाल किसानों को प्रदान किया गया। विभागीय योजना अंतर्गत सिंचाई जलाशय सुखानाला में मत्स्य बीज फिंगर लिंग संचयन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोकपुर के सरपंच एवं उपसरपंच तथा जनप्रतिनिधि के साथ सहायक मत्स्य अधिकारी बेमेतरा डिंडोरे, प्रक्षेत्र प्रभारी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव, मत्स्य निरीक्षक अरविंद रजक, शरद मिश्रा संदीप साहू उपस्थित थे।
22 Nov 2020 01:19PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







