US: जो बाइडेन ने की कैबिनेट की घोषणा, एंटनी ब्लिंकेन होंगे विदेश मंत्री, जेक सुलिवन नए NSA

feature-top

58 वर्षीय ब्लिंकेन ने बराक ओबामा प्रशासन के दौरान उप विदेश मंत्री उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के तौर पर कार्य किया है। वह बाइडन के 2020 के राष्ट्रपति अभियान के लिए एक विदेश नीति सलाहकार भी हैं। एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि वे अपने काम को मिशन की तरह लेंगे और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। एक दूसरी अहम नियुक्ति में बाइडेन ने जेक सुलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। जेक सुलिवन ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा कि जो बाइडेन ने उन्हें सिखाया है कि सरकार के सर्वोच्च स्तर पर देश की सुरक्षा कैसे की जाती है,उन्होंने कहा कि बतौर NSA वो हर वो काम करेंगे जिससे उनका देश सुरक्षित रहे।


feature-top