हरियाणा- पंजाब के किसानों को मिला भाकियू का साथ, आज यूपी में प्रदर्शन

feature-top

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि यूपी का किसान सड़क पर उतरेगा। टिकैत के मुताबिक आज सुबह 11 बजे से बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा। राकेश ने कहा कि यूपी के किसान दिल्ली- देहरादून हाईवे को जाम करेंगे। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि हम पंजाब,हरियाणा के किसानों के साथ हैं। टिकैत ने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग भी की। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर में हुई एक महापंचायत में बैठक के बाद राकेश टिकैत ने ऐलान किया है।

दिल्ली जा रहे किसानों ने पानीपत में डाला डेरा

दिल्ली जाने के लिए आंदोलित किसान अब पानीपत पहुंच चुके हैं। किसान आज फिर दिल्ली का रुख अख्तियार करेंगे। इस बात की जानकारी खुद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दी। उन्होंने कहा कि अब किसानों का मकसद सिर्फ और सिर्फ दिल्ली पहुंचना है और हर हाल में दिल्ली पहुंचा जाएगा। किसान मोर्चा हरियाणा का संगठन जिसकी अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढूनी कर रहे हैं पानीपत टोल पर डटा हुआ है।पानीपत टोल पर पहुंचे चढूनी ने ने कहा कि सुबह 9:00 बजे हम यहां से दिल्ली कूच करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन पानीपत के नेता सुरेश दहिया ने कहा कि चाहे लाठी चले या गोलियां किसान अब रुकने वाला नहीं है। दिल्ली के लिए रात को ही किसानों का काफिला निकलेगा। किसान यहां पंजाब से आ रहे किसानों के जत्थे का इंतजार कर रहे हैं।


feature-top