27 Nov 2020

Generic placeholder image

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में कबीर शोध पीठ ने भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ तथा कौशल्या माता मंदिर के पुराने स्वरूप को यथावत रखते हुए भव्य सौंदर्यीकरण की शुरुआत पर सम्मानित किया। कबीर शोध पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। श्री शुक्ला ने प्रदेश भर में श्री राम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी के वनवास काल से जुड़े विभिन्न स्थलों पर राम वनगमन पथ निर्माण तथा चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मन्दिर को भव्यता प्रदान कर छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य को सराहनीय बताया। इस अवसर पर ’राम रचना’ मासिक पत्रिका की सम्पादक सुश्री प्रीति उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्रिका का नवम्बर अंक भेंट किया।

27 Nov 2020 04:59PM,
by: Imran Khan