27 Nov 2020

Generic placeholder image

रांची : चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत पर आज सुनवाई होगी। यह मामला जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। अब तक लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के पास सिर्फ यही मुद्दा था कि लालू ने दुमका कोषागार मामले में आधी सजा पूरी नहीं की है। लेकिन अब लालू प्रसाद के जेल में रहते हुए बिहार विधायकों से बात करने का भी मुद्दा सीबीआई को मिल गया है। सीबीआई सूत्रों की माने तो इस मुद्दे को भी कोर्ट में रखा जाएगा क्योंकि यह जेल मैनुअल का खुला उल्लंघन है। हालांकि कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ही जेल आईजी से लालू प्रसाद के जेल में रहते हुए पिछले 3 महीनों में कौन-कौन से लोग मिले, उसकी पूरी जानकारी मांगी है। आज जमानत मिली तो जेल से बाहर आ जाएंगे लालू प्रसाद यादव

27 Nov 2020 05:42AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर भ्रम की स्थिति है और उनके पास चोट की स्थिति को लेकर पूरी सूचना नहीं है।उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें नहीं पता कि बाकी टीम के साथ रोहित ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं आए। आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से पूर्व मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कोहली ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में हुई चयन समिति की बैठक से पहले रोहित को अनुपलब्ध बताया गया था। कोहली ने कहा,चयन समिति की बैठक से पहले हमें ई-मेल मिला था कि वह उपलब्ध नहीं हैं। इसमें कहा गया कि उन्हें आईपीएल के दौरान चोट लगी। इसमें कहा गया कि उन्हें चोट से संबंधित जानकारियां दी गई हैं और वह समझ गए हैं और वह अनुपलब्ध रहेंगे, कोहली ने कहा,इसके बाद वह (रोहित) आईपीएल में खेले और हम सभी ने सोचा कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में होंगे और हमें कोई सूचना नहीं थी कि वह हमारे साथ यात्रा क्यों नहीं कर रहे। कोई सूचना नहीं थी। स्पष्टता की कमी थी।हम इंतजार कर रहे हैं। पैर की मांसपेशियों में चोट से उबर रहे रोहित बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA)में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें अब भी पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में तीन हफ्ते लगेंगे। अब 11 दिसंबर को रोहित का फिटनेस टेस्ट होना है। विराट ने कहा,ऋद्धिमान साहा यहां रिहैब कर रहे हैं और हम उनके चोट से उबरने की स्थिति से अवगत हैं। हम इस बात से अवगत हैं कि वह फिट होने की राह पर हैं और इससे सीरीज खेलने के लिए उनके पास समय होगा।' उन्होंने कहा, 'यही बात ईशांत और रोहित के साथ होती तथा उन्हें फिट होने का मौका मिलता। इससे वे टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहते,लेकिन फिलहाल इस चीज को लेकर कुछ ज्यादा ही अनिश्चितता है कि वे इसमें खेलने जा रहे हैं कि नहीं,इससे निश्वित रूप से उन्हें फिटनेस हासिल करने में मदद मिलती। साथ ही वे साहा की तरह ही टीम के साथ रहते और फिटनेस हासिल करते।

27 Nov 2020 04:07AM,
by: Imran Khan