27 Nov 2020
हाईकोर्ट ने निजी स्कूल एसोसिएशन के द्वारा फीस वसूली के लिए दायर याचिका पर आए सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ अभिभावकों की अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू की बेंच में हुई। अभिभावकों ने बिलासपुर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ 7 रिट अपील प्रस्तुत की है। इसमें बताया कि सिंगल बेंच के आदेश को तोड़मरोड़ कर फीस के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि सितंबर में शासन ने फीस विनियामक आयोग बना दिया है। जिसमें राज्य, जिला और स्कूल स्तरीय कमेटी फीस का निर्धारण करेगी। याचिका में यह भी बताया गया कि कोरोना काल के लॉकडाउन से ही स्कूल बंद हैं। प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालकों ने मनमानी फीस वसूली की है।इसके खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल रखा है। स्कूल संचालकों की ओर से फीस वसूली के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है अभिभावक संघ ने इसका विरोध कर फीस नहीं पटाया। जिसमें कहा गया कि हम फीस देने के खिलाफ नहीं हैं पर लॉकडाउन की स्थिति में सिर्फ ट्यूशन फीस ली जाए, इसके अलावा अन्य फीस वसूल न किया जाए। इसके खिलाफ निजी स्कूल संचालकों के एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने स्कूल संचालकों को नियमानुसार फीस लेने छूट दी। इसके बाद भी स्कूलों ने गलत ढंग से आदेश को तोड़मरोड़कर फीस वसूल रहे हैं। मामले की सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने गुरुवार को सभी सात रिट अपील को सुनने के लिए स्वीकार कर लिया है। जिसकी पूर्व में दायर एक अन्य याचिका के साथ जोड़कर 2 सप्ताह के बाद सुनवाई की जाएगी।
27 Nov 2020 06:46AM,by: Imran Khan
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है, यह कार्य 15 दिसम्बर 2020 तक चलेगा। पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता अपने मतदान केन्द्र में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे हैं। वे अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम, पता, आयु यदि त्रुटिपूर्ण हो तो उसमें सुधार करवाया जा सकता है। इसके अलावा स्थान परिवर्तन व मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। मतदान केन्द्रों में बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों से सम्पर्क कर नाम जोड़वाने, संशोधन अथवा विलोपन के लिए निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् सभी जिलों में 12 एवं 13 दिसम्बर को विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
27 Nov 2020 06:46AM,by: Thaneshwar sahu
एयर इंडिया ने यात्रियों उन को जो दिल्ली एनसीआर में पंजाब के किसानों के विरोध के कारण अपनी उड़ानों के लिए रिपोर्ट करने में विफल रहे उन्हें "नो-शो छूट और एक मुफ्त पुनर्निर्धारित फ्लाइट " की सुविधा प्रदान की है।
एयर इंडिया ने ट्वीट किया, "छूट केवल 26 नवंबर के लिए दिल्ली हवाई अड्डे से बाहर जाने वाली उड़ानों के लिए मान्य होगी।"
इसके अतिरिक्त गुरुवार को दिल्ली की सीमाओं पर वाहन जांच और सुरक्षा उपायों को लागू किया गया.
27 Nov 2020 06:46AM, by: Ashna Ali
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रधान महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में उनके घर पर एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है। महबूबा ने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें "अवैध रूप से" फिर से हिरासत में लिया गया है। “दो दिनों से वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन से वाहिद पारा के परिवार से मिलने की अनुमति मांग रखी हैं परंतु उन्हें इनकार कर दिया गया।
27 Nov 2020 06:46AM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा :कृषि विभाग कबीरधाम के व्हाट्सएप ग्रुप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बोड़ला एवं अधोहस्ताक्षरी के विरूद्ध अशोभनीय बातें पोस्ट करने वाले बोड़ला विकासखंड के मुख्यालय रेंगाखारकला के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एन.के.चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
27 Nov 2020 06:30AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




