छत्तीसगढ़ के कई शहरों में देर रात से हो रही तेज बारिश, भीगा धान

feature-top

चक्रवात निवार तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के कई शहरों में देर रात से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।कई जगहों से धान के भीगने की खबर सामने आई है। वहीं खेत और खलिहान में रखी फसल भी बारिश की भेट चढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने निवार तूफान के असर को देखते प्रदेश में तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया था। वहीं देर रात से ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे पहले गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।तापमान में गिरावट होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। इधर राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

चार-पांच घंटों से लगातार हो रही बारिश

सरगुजा और बलरामपुर में बीते चार-पांच घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश में फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों का धान भीग गया है। बता दें कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी होनी है। इसे ध्यान में रखते हुए किसान फसल को इकठ्ठा कर रखे हुए थे। वहीं अचानक हुई बारिश से धान भीग गया है।


feature-top