तिल्दा नेवरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री राम गिन्दलानी ने धन्वन्तरी देवी की पूजा अर्चना कर तिल्दा नेवरा के धान संग्रहण खरीदी केंद्रों का शुभारंभ

feature-top
तिल्दा नेवरा हर्ष और उल्लास के साथ हुआ धान खरीदी का आगाज़ छत्तीसगढ़ महतारी व धनवंतरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राम गिडलानी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सोनी महिला प्रदेश सचिव आशा यादव के द्वारा धान खरीदी केन्द्र तिल्दा में किसान भाइयों से धान खरीदी का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपनी उपस्थिति में तौल करवाया। धान खरीदी शुभारंभ के अवसर पर तिल्दा सोसाइटी के सभी किसानों के चहेरे में खुशी झलकने लगी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का असर धान केंद्रों में दिखने लगा और किसानों के चहेरे खुशी से खिलने लगे तथा किसानों ने राज्य सरकार का हृदय से जताया आभार जताया। किशन पटेल हाजी नूर विश्राम चक्रधारी शरद वर्मा संजय दुबे दिलीप देवांगन अमजद खान हेमलाल साहू राकेश जोशी गजानंद साहू लेखराम वर्मा विनोद शर्मा संतोष यादव सतपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
feature-top