तिल्दा नेवरा डॉ राजेन्द्र प्रसाद की136वी जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यर्पण कर नमन किया

feature-top
तिल्दा नेवरा प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के आदेशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी तिल्दा के द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस भवन में हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 136 वी जयंती मनाई गई इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राम गींडलानी विशेष रुप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी को डॉ राजेंद्र प्रसाद के बताए रास्तों पर चलकर कांग्रेस पार्टी एवं देश की सेवा करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा किसानों का कर्जा माफ, 2500/- में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री सहित आम लोगों की भलाई के लिए अनेक कार्य किए गए हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान, मजदूर, बेरोजगार, युवा तथा प्रदेश के कमजोर तबके के लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए इसे प्राथमिकता में रखते हुए कार्य कर रहे हैं जिसका लाभ आने वाले समय में प्रदेश की जनता को मिलेगा। सरकार बनने के बाद पहली बार तिल्दा पहुंचे शैलेश नितिन त्रिवेदी जी का शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सोनी ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा,ओम गोयल,भीमसेन भोजवानी,शिव अग्रवाल, किशन पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष लीमिक्षा गुरु डेहरिया, महिला प्रदेश सचिव आशा यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष महेश अग्रवाल,नीरज राठी, झुग्गी झोपड़ी प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद अशरफ, पार्षद जितेंद्र ध्रुव, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद लक्ष्मीनारायण वर्मा, पार्षद सोनू मारकंडे, पार्षद देवा दास टंडन, धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश साहू, द्वारिका शर्मा, विश्राम चक्रधारी, अजितेश शर्मा, एल्डरमैन राहुल तेजवानी संजय दुबे शरद वर्मा स्वेज़ा परवीन दिलीप देवांगन सहित बसंती दीक्षित, दिनेश सोनी, गोवर्धन यदु, गजानन साहू, मिर्जा अजमेर बैग, दिनेश नायक, अमजद खान, संतोष यादव, राजेश जेठवानी, श्याम , माखन साहू, मुकेश मोटवानी, पुनाराम साहू, हरिशंकर वर्मा, प्रदीप कुमार गेंडरे, कन्हैया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
feature-top
feature-top
feature-top