- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने किया सुसाइड, देर रात तक की थी शूटिंग, सुबह मिली लाश
साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने किया सुसाइड, देर रात तक की थी शूटिंग, सुबह मिली लाश
मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया,
वीजे चित्रा का हुआ निधन
वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता। लेकिन अब उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अगस्त में हुई सगाई
शुरुआती जांच में जरूर ये एक सुसाइड केस बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होती दिखेगी। चित्रा का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है।उन्होंने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा कदम उठाना सभी को हैरान कर रहा है। अभी तक चित्रा के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हेमंत की तरफ से भी कुछ नहीं बताया गया है।
साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगादार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं।कई बेहतरीन सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई सितारों का निधन हुआ है। अब जब वीजे चित्रा भी हमारे बीच नहीं रही हैं। तो ये दुख और ज्यादा बढ़ रहा है। उनके जाने से फिर एक शून्य पैदा हो गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
