निगम ने इस साल 135 करोड़ राजस्व वसूली का रखा लक्ष्य

feature-top
निगम ने इस साल 135 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है।31 मार्च 2021 से पहले इस लक्ष्य हासिल करना है। निगम प्रशासन अब तक 40 करोड़ टैक्स ही वसूला सका है। अब बाकी बचे चार महीने में निगम को लगभग 95 करोड़ वसूलना है। अब तक जितना टैक्स वसूला जा चुका है वह पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। पिछले साल इस समय तक निगम लगभग 80 करोड़ वसूल चुका था। महापौर एजाज ढेबर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद ही निगम का अमला फील्ड में उतरा और बड़े बकायादारों के घरों में नोटिस चस्पा की जा रही है।
feature-top