सर्विस राइफल से CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

छुट्‌टी नहीं मिलने से परेशान था जवान

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर एक जवान ने खुदकुशी का प्रयास किया है। इस बार एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली उसके सीने में लगी है। जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक रूप से परेशान था।

जानकारी के मुताबिक, मोदकपाल में CRPF 170 बटालियन का कैंप लगा है। रात करीब 9.30 बजे कैंप में गोली चलने की आवाज सुनाई दी।साथी जवान दौड़कर पहुंचे तो वहां एक अन्य जवान शिबू यस खून से लथपथ पड़ा था। वहीं उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी थी। उसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उसके सीने में लगी है।

छुट्‌टी नहीं मिलने के कारण परेशान था जवान

बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने देर रात की जवान का ऑपरेशन कर गोली निकाल ली दी है।हालांकि अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कुछ नहीं बताया गया है। जवान की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी नहीं मिलने के कारण कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


feature-top