देश सेवा का नाम है "कांग्रेस"-भूपेश बघेल

feature-top
रायपुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 136वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यालय में पीसीसी चीफ ने ध्वजारोहण किया। राजीव भवन में सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण और त्याग बलिदान से लेकर देश सेवा का नाम "कांग्रेस" है। इस कांग्रेस ने आज 135 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है। कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर हम भारतवासियों का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी वजह से यह देश सबका देश बन सका।
feature-top