- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायपुर के दो कारोबारियों के सेंटर्स पर छापा,नकली ऑटो पार्ट बरामद
रायपुर के दो कारोबारियों के सेंटर्स पर छापा,नकली ऑटो पार्ट बरामद
रायपुर शहर के दो कारोबारियों के पास से ब्रांडेड कंपनी के नकली ऑटो पार्ट बरामद किए गए हैं। दिल्ली से आई एक इन्वेस्टिगेशन टीम ने इसका खुलासा किया। जांच के दौरान दोनों ही कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में असली की तरह दिखने वाले नकली प्रोडक्ट मिले। इसके बाद इन्हें टिकरापारा थाना पुलिस को सौंप दिया गया । करीब 90 हजार रुपए का नकली सामान मिला है। दुकानदार इन्हें ओरिजनल बताकर बेच रहे थे। एक ऑटो पार्ट कंपनी के लिए काम करने वाले दिलीप कुमार ने इस मामले में शिकायत की थी। दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से इन्हें शिकायत मिल रही थी कि रायपुर में कुछ बड़ी कंपनियों के नकली ऑटो पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। टीम ने मठपारा के एक ऑटो पार्ट्स दुकान की जांच की। दुकान के संचालक शैलेश अग्रवाल के पास से नकली सामान बरामद किया गया । इसके अलावा सिद्धार्थ चौक इलाके में स्थित जितेश तलरेजा के सेंटर पर भी जांच के दौरान नकली ऑटो पार्ट्स मिले। इन कारोबारियों के पास से स्टीलबर्ड कंपनी के पार्ट्स मिले हैं। इन्हें असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। प्रोडक्ट की पैकेजिंग भी असली की तरह ही थी। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
