30 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप अब जगदलपुर के बाद बहुत जल्द बिलासपुर हवाई अड्डे से भी नियमित वायु सेवा का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। राज्य सरकार के विमानन विभाग ने एयरपोर्ट के संचालन की सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा ली हैं तथा राज्य सरकार की तरफ से सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एयरपोर्ट कैटेगरी 3सी के लाइसेंस के लिए डॉक्टर ऑपरेशन डीजीसीए को पत्र भी लिख दिया है। 3सी कैटेगरी के एयरपोर्ट पर एटीआर सीरीज और छोटे परिवहन जेट विमान आसानी से संचालित हो सकते हैं। पत्र में इस बात की गुजारिश की गई है कि कृपया जल्द से जल्द लाइसेंस प्रदान करने की कृपा करें। इस एयरपोर्ट के प्रारंभ हो जाने से बिलासपुर संभाग की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार का उड्डयन मंत्रालय जल्द अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा, जिससे बिलासपुर वासियों को नियमित हवाई सेवा की सुविधा मिलने लगेगी और एक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सभी बिलासपुर वासियों को कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

30 Dec 2020 04:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में अपराध अनुसंधान विभाग(सी.आई.डी.) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध दर्ज लंबित प्रकरणों के निराकरण ततपरता से करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री मंत्री ने मानव तस्करी, अपहरण, गुम व्यक्तियों से सम्बंधित प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधिक मामलों में न्यायालयों में समय सीमा में जवाबदावा प्रस्तुत करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गृह मंत्री ने सीआईडी के कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा और बेहतर ढंग से कार्य संचालन के लिए सुझाव देने के भी निर्देश अधिकारीयों को दिए। बैठक में सी.आई.डी. के उप पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद द्विवेदी, विनीत खन्ना एवं हिमानी खन्ना उपस्थित थे।

30 Dec 2020 04:49PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयोग के नए भवन का लोकार्पण किया। नवा रायपुर अटल नगर के नार्थ ब्लॉक के सेक्टर 19 में इस भवन का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नये सुविधाजनक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में राज्य निर्वाचन आयोग की प्रदेश के स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले 20 वर्षो में अपने इन दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है।

30 Dec 2020 04:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर शहर के दो कारोबारियों के पास से ब्रांडेड कंपनी के नकली ऑटो पार्ट बरामद किए गए हैं। दिल्ली से आई एक इन्वेस्टिगेशन टीम ने इसका खुलासा किया। जांच के दौरान दोनों ही कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में असली की तरह दिखने वाले नकली प्रोडक्ट मिले। इसके बाद इन्हें टिकरापारा थाना पुलिस को सौंप दिया गया । करीब 90 हजार रुपए का नकली सामान मिला है। दुकानदार इन्हें ओरिजनल बताकर बेच रहे थे। एक ऑटो पार्ट कंपनी के लिए काम करने वाले दिलीप कुमार ने इस मामले में शिकायत की थी। दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से इन्हें शिकायत मिल रही थी कि रायपुर में कुछ बड़ी कंपनियों के नकली ऑटो पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। टीम ने मठपारा के एक ऑटो पार्ट्स दुकान की जांच की। दुकान के संचालक शैलेश अग्रवाल के पास से नकली सामान बरामद किया गया । इसके अलावा सिद्धार्थ चौक इलाके में स्थित जितेश तलरेजा के सेंटर पर भी जांच के दौरान नकली ऑटो पार्ट्स मिले। इन कारोबारियों के पास से स्टीलबर्ड कंपनी के पार्ट्स मिले हैं। इन्हें असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। प्रोडक्ट की पैकेजिंग भी असली की तरह ही थी। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

30 Dec 2020 04:01PM,
by: Imran Khan