- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- गांगुली की हालत अब ठीक, एंजियोप्लास्टी करने वाले डॉक्टर ने बताया- क्रिटिकल था ब्लॉकेज
गांगुली की हालत अब ठीक, एंजियोप्लास्टी करने वाले डॉक्टर ने बताया- क्रिटिकल था ब्लॉकेज
48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई। वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए खुशखबरी दी है, सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है। गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया। फिलहाल सौरव गांगुली बिलकुल ठीक हैं।भगवान का शुक्रिया।
क्रिटिकल था ब्लॉकेज
कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई है
उनकी तबीयत अभी स्थिर है। उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।वह पूरी तरह से होश में हैं।उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज थे। वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज थे, जो 'क्रिटिकल थे। राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है।उन्हें स्टेंट लगाया गया है।
इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। सौरव गांगुली का हेल्थ बुलिटिन जारी करते हुए अस्पताल ने कहा था, सौरव गांगुली को अपने घर के जिम में ट्रेडमिल करते समय सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। जब वह दोपहर 1 बजे अस्पताल आए, तो उनकी पल्स 70/मिनट थी और बीपी 130/80 मिमी एचजी था। ECG और ECO टेस्ट की रिपोर्ट के बाद अभी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
