- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अरबाज और सोहेल खान के खिलाफ FIR
अरबाज और सोहेल खान के खिलाफ FIR
बीएमसी ने एक्टर अरबाज खान और सोहेल खान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कोरोना गाइडलाइंस तोड़ने के आरोप में बीएमसी ने इन दोनों अभिनेताओं और सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज किया है।इन लोगों पर बीएमसी पर झूठी जानकारी देने का आरोप है। ये लोग 25 दिसंबर को UAE से मुंबई लौटे।इन्होंने बीएमसी को शपथपत्र दिया कि वे खुद को ताज होटल में क्वारनटीन करेंगे,लेकिन ताज होटल में क्वारनटीन होने के बजाय ये लोग बांद्रा स्थित अपने घर चले गए। भले ही दुनिया के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन से लोगों को राहत दे दी गई है मगर कोरोना वायरस से बचाव के तहत सभी गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने विदेशों में छुट्टियां मनाईं या शूटिंग की। कई ऐसे स्टार्स रहे जिन्होंने इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का भली- भांति पालन किया। मगर कुछ स्टार्स ने इस दौरान लापरवाही भी दिखाई।ऐसा ही कुछ सलमान खान के भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी करते नजर आ रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
