इससे पहले 28 और 29 दिसंबर को 4 राज्यों में दो दिन के लिए ड्राई रन किया गया था। इसके बाद 2 जनवरी को सभी राज्यों में ड्राई रन चलाया गया था और अब 33 राज्यों हरियाणा, हिमाचल और अरुणाचल को छोड़कर और केंद्रशासित प्रदेशों में वैक्सीन का फिर से ड्राई रन शुरू हो रहा है।

feature-top

गुजरात, पंजाब, असम और आंध्र प्रदेश में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए थे। इसके बाद सरकार ने पूरे देश में ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया था। अब एकबार फिर केंद्र सरकार पूरे देश में ड्राई रन करने जा रही है।

अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है 

देश में टीकाकरण कार्यक्रम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को बताया गया था कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का कार्यक्रम 10 दिन बाद शुरू हो सकता है। कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को लेकर DCGI ने 3 जनवरी को अपनी मंजूरी दी थी। इस लिहाज से 13 या 14 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हो सकता है।

feature-top