कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का सोशल मीडिया मे जारी विरोध

feature-top
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस अब सोशल मीडिया के जरिए विरोध जता रही है।वहीं आम आदमियों को भी किसान आंदोलन से जुड़ने की अपील की है। ट्विटर पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता किसान के लिए बोले भारत लिखकर अपना वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन- भाई जो आंदोलन कर रहे हैं उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़र इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि विरोधी क़ानून खत्म होगा।
feature-top