गृह निर्माण मंडल की नई योजनाएं ठप
सस्ती कीमत पर आमजनों को मकान उपलब्ध कराने की छत्तीगढ़ गृह निर्माण मंडल की नई योजनाएं दम तोड़ने लगी हैं। दरअसल डिवीजन स्तर पर जमीन की कमी रोड़ा बन गई है। जमीन का टोटा होने से योजनाएं प्रभावित होने से काम ठप पड़ गया है। इससे नई कालोनियों का निर्माण कार्य रुक गया है। गृह निर्माण मंडल के सूत्रों ने बताया कि कबीरनगर, सड्डू और शंकर नगर संभाग से नई जगहों पर प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जमीनों की मांग है। क्षेत्र में खाली जमीनों की कमी होने की वजह से पुराने प्रस्तावों की फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
डिवीजन स्तर पर काम का टोटा होने की वजह से पुरानी कालोनियों को नगर निगम को सौंपने की तैयारी की जा रही है। पुराने बजट से ही 1500 मकान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया, लेकिन जमीन नहीं मिल पाने की वजह से मामला अटका हुआ है।वहीं रायपुर की आठ पुरानी कालोनियों को निगम के हवाले करने की तैयारी चल रही है। इसकी शुरुआत कबीरनगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी से चल रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
