09 Jan 2021
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को बीजापुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 328 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 241 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के 72 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 86 करोड़ 74 लाख रूपये लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।
09 Jan 2021 05:16PM,by: Thaneshwar sahu
अंबिकापुर में किडनी के लिए चाचा ने भतीजे को न सिर्फ पुत्र का दर्जा दिया, बल्कि वसीयत में संपत्ति का वारिस बनाया। किडनी प्रत्यारोपण के बाद जब वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो गया तो नजर बदलने पर कूटरचना कर वसीयत को निरस्त करा दिया। मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक ने की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने आरोपित चाचा, चाची और उनके दोनों पुत्रों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
09 Jan 2021 05:15PM,by: Imran Khan
लद्दाख में एक चीनी सैनिक को भारतीय फौज ने दबोच लिया है। ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था। इस सैनिक को चुसुल सेक्टर में गुरुंग घाटी के पास पकड़ा गया है। ये सैनिक भारत की सीमा में पाया गया है। पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। भारत की सीमा में घूम रहा था चीनी सैनिक, भारतीय फौज ने दबोचा
09 Jan 2021 05:15PM,by: Imran Khan
रायपुर : युवाओं के पारंपरिक चेतना केंद्र के रूप में प्रसिद्ध, किंतु अब लुप्त हो रही बस्तर की घोटुल परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पुनर्जीवन मिलने की उम्मीद बंधी है। आज नारायणपुर में बघेल ने जिले में इस साल 100 घोटुलों के निर्माण की घोषणा की। साथ ही साथ उन्होंने यहां की सभी 104 पंचायतों में 9-9 लाख रुपए की लागत से देवगुड़ियों का विकास करने की भी घोषणा की।
09 Jan 2021 04:17PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1014 नए मामले सामने आए हैं वही 14 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
09 Jan 2021 03:48PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष 3 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। जस्टिस सतीश के.अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोग का गठन हुआ था। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या हुई थी, नक्सलियों ने ब्लास्ट कर विधायक की गाड़ी को उड़ा दिया था, जिसमें विधायक की मौत हो गई थी।
09 Jan 2021 03:14PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







