09 Jan 2021
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूद्रगुरू भी उनके साथ नारायणपुर पहुुंचे। हेलीपेड पर सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मंाझी विशेष रूप से उपस्थित थी।
09 Jan 2021 10:32AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज दोपहर नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूद्रगुरू भी उनके साथ नारायणपुर पहुुंचे। हेलीपेड पर सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मंाझी विशेष रूप से उपस्थित थी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला संगठनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर. चुरेन्द्र, डीआईजी आनंद छाबड़ा कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
09 Jan 2021 09:28AM,by: Imran Khan
अपने काफिले पर हमले के एक महीने बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर बंगाल दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में उन्होंने एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरूआत की। इस मुहिम के जरिए भाजपा ने राज्य के करीब 73 लाख किसानों से जुड़ने का टारगेट रखा है। मिशन बंगाल : नड्डा ने शुरू किया एक मुट्ठी चावल अभियान
09 Jan 2021 08:59AM,by: Imran Khan
रेलवे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि राजधानी समेत छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक लोकल या फिर नियमित ट्रेनें चलाए जाने की संभावना नहीं है। अभी अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी जिनकी संख्या जरूरत के मुताबिक बढ़ाई जाएगी। जोन महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने रायपुर मंडल के निरीक्षण के दौरान बताया था कि रेलवे बोर्ड से अभी ट्रेनों को नियमित करने का कोई आदेश या संकेत नहीं मिला है। लोकल व नियमित ट्रेनें फिलहाल कैंसिल, सफर पर ब्रेक जारी..
09 Jan 2021 08:59AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन से आए कोरोना वायरस की नई ट्रेन से भारत में अब तक कुल 90 लोग चपेट में आ चुके हैं जिसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। इन सभी को आइसोलेशन रखा गया है। इसी कड़ी मे ब्रिटेन व भारत आने-जाने वाली उड़ानों के यात्रियों को आरटी- पीसीआर टेस्ट कराना होगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए दोनों देशों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है।
09 Jan 2021 08:32AM,by: Thaneshwar sahu
माधव सिंह सोलंकी राजनीति में आने से पहले एक पत्रकार थे। वह राज्य में KHAM सिद्धांत के जनक थे। 1980 के दशक में गुजरात में उन्होंने इसी फार्मूले के बल पर कांग्रेस के लिए एक नया वोट बैंक तैयार किया था। KHAM का मतलब Kshatriya, Harijan, Adivasi and Muslim (क्षत्रिय, हरिजन,आदिवासी और मुस्लिम) समाज से था, जो उस समय तक कांग्रेस के परंपरागत वोटर नहीं थे,सोलंकी ने अपनी राजनीतिक कुशलता के साथ 1980 के दशक में राज्य के इन चार वर्गों को जोड़ा और 1985 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। 182 सदस्यों वाली गुजरात विधान सभा में तब कांग्रेस को अकेले 149 सीटों पर जीत मिली थी जो एक रिकॉर्ड है। राज्य में और देश में बीजेपी की लहर और नरेंद्र मोदी के करिश्माई चेहरे और अमित शाह जैसे राजनीति के चाणक्य के कुशल संयोग के बावजूद आजतक वह रिकॉर्ड नहीं टूट सका है। क्यों इतने प्रख्यात थे नेता माधव सिंह सोलंकी
09 Jan 2021 08:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









