- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारी वर्धा में पढ़ेंगे गांधीगिरी के पाठ, प्रशिक्षण शिविर में लेंगे भाग
प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारी वर्धा में पढ़ेंगे गांधीगिरी के पाठ, प्रशिक्षण शिविर में लेंगे भाग
11 Jan 2021
, by: Imran Khan
रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 85 पदाधिकारी आज महाराष्ट्र के वर्धा स्थित गांधी आश्रम सेवाग्राम के लिए रवाना होंगे। सुबह राजीव भवन से सभी पदाधिकारी की दो बसें रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कार्यकारिणी के 41 पदाधिकारी 28 जिला अध्यक्ष समेत सभी प्रकोष्ठ और संगठनों के प्रमुख भी वर्धा में गांधीगिरी के पाठ पढ़ेंगे।
वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी PL पुनिया भी नागपुर से बस में सवार होंगे। ये सभी पदाधिकारी 12 जनवरी से 14 जनवरी तक गांधी आश्रम सेवाग्राम वर्धा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों को गांधी के विचारों से अवगत कराया जाएगा और आज की वर्तमान परिस्थितियों से निपटने गांधी के विचार क्यों ज़रूरी? ऐसे अनेक बिंदुओं पर विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।
यह पहली बार है जब इतनी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वर्धा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि गांधी के दर्शन और विचारों ने ही आज़ादी दिलाते हुए आज तक देश को एक सूत्र में बाँधा है। उन्होंने कहा कि आज भी हमें गांधी के बताए रास्ते पर चलना होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
