- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अब गोबर के पेंट से चमकेगी दीवारें, सरकार ने गिनाए ये आठ फायदे
अब गोबर के पेंट से चमकेगी दीवारें, सरकार ने गिनाए ये आठ फायदे
आज भी ग्रामीण इलाकों में गाय के गोबर से घर, आंगन और दीवार को लीपा जाता है।अब गाय के गोबर से बना पेंट लॉन्च किया गया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए तरह के पेंट (रंग) को लॉन्च किया।गाय के गोबर से बना पेंट खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने तैयार किया है.।
यह एक पर्यावरण के अनुकूल, गैर विषाक्त पेंट है। जिसे 'खादी प्राकृतिक पेंट" नाम दिया गया है. यह अपनी तरह का पहला उत्पाद है।जिसमें एंटी- फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण समाहित हैं। इस पेंट को अंदर और बाहर दोनों ही दीवारों पर लगाया जा सकता है। डिस्टेंपर और इमल्शन पेंट दोनों ही सफेद आधार रंग (बेस कलर) में उपलब्ध हैं। और उचित रंगों के मिश्रण से कोई भी रंग बनाया जा सकता है।
लॉन्च कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि यह प्रयास किसानों की आय को बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का इतना प्रभावशाली प्रयास है। जिससे शहरों में रह रहे ग्रामीणों का फिर से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर पलायन शुरू हो जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
