प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोला

feature-top

धान खरीदी में अव्यवस्था, किसानों के खेत का रकबा घटाकर पूरा धान नहीं लेने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा में धरना प्रदर्शन करेगी। इसके बाद प्रशासन को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाजपा ने आंदोलन की तैयारी पूरी कर सभी क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

केंद्र सरकार के किसान बिल के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन कर रही है तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी, किसानों को समय पर भुगतान नहीं कर रही है।

किसानों की समस्या समेत अन्य मुद्दों पर लेकर पूरी तरह से असफल हो चुकी है। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के नाम पर केवल छलावा पत्र जारी कर कांग्रेस सत्ता हासिल करने में सफल हो गई है पर उसकी वास्तविकता अब सभी लोगों के सामने दिखाई देने लगी है।


feature-top